सिरसा सर्च ऑपरेशनः राम रहीम के डेरे के अंदर मिली बारूद की फैक्ट्री


रेप मामले में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम के सिरसा स्थित डेरे में शनिवार को भी तलाशी अभियान जारी है. राम रहीम से जुड़े कई रहस्य सामने आने की उम्मीद है. सर्च ऑपरेशन में पता चला है कि राम रहीम डेरे के अंदर अवैध बारूद फैक्ट्री भी चलाता था, इस फैक्ट्री को सील कर दिया गया है. यहां से 80 पेटी बारूद भी बरामद किए गए हैं.

वहीं 25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा की साजिश रचने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हिंसा के लिए डेरे की तरफ से पांच करोड़ रुपये दिए गए थे. 

हरियाणा के जनसंपर्क विभाग के डिप्टी डायरेक्टर सतिश मेहरा ने बारूद फैक्ट्री के सील होने की जानकरी दी.
Illegal explosives factory inside  premises sealed. Explosives&fire crackers seized:Dy Dir of Haryana PR Dept Satish Mehra



राम रहीम के सिरसा स्थित आश्रम के सर्च ऑपरेशन में अब तक कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. कई जवानों की टीम सर्च अभियान में जुटी हुई है. सर्च ऑपरेशन में डेरे के अंदर प्लास्टिक की करेंसी मिली है. इस करेंसी का इस्तेमाल डेरे के अंदर सामानों की खरीद-फरोख्त के लिए किया जाता था.

यहां बिना नंबर वाली लेक्सस लग्जरी कार भी मिली है. सर्च टीम ने डेरे से कंप्यूटर, लैपटॉप और हार्डडिस्क जब्त किए हैं, इनकी तलाशी में राम राहीम के गोरखधंधे से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं.

कल तक डेरा के दो कमरों की तलाशी हुई थी, दोनों कमरों को सील कर दिया गया है. यहां से बड़ी मात्रा में बिना लेबल वाली दवाइयां भी बरामद हुई हैं माना जा रहा है कि इनका इस्तेमाल समर्थकों को झांसा देने में किया जाता था.

No comments:

Powered by Blogger.