आज 11 बजे तिलक हाल, विधान भवन में सीएम योगी,दोनों उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या व दिनेश शर्मा और मंत्री स्वतन्त्र देव व मोहसिन रजा लेंगे एमएलसी पद की शपथ


सीएम योगी आदित्यनाथ समेत सभी नव- निवार्चित विधान परिषद सदस्यों ने ली शपथ
संवाददाता ( आलिया  )

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित नव- निर्वाचित सभी पांचों सदस्य सोमवार को विधान परिषद की सदस्यता ग्रहण कर ली. इनमें सीएम योगी आदित्यनाथ समेत डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डा.दिनेश शर्मा, परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह और अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री मोहसिन रजा शामिल हैं आज सुबह 11 बजे विधान भवन के तिलक हाल में शपथ ग्रहण सामरोह आयोजित किया गया सबसे पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को विधान परिषद के सभापति रमेश यादव ने शपथ दिलाई उसके बाद बाकी नव-निवार्चित सदस्यों ने शपथ ली. शपथग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित भी मौजूद रहे



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डॉ दिनेश शर्मा के साथ ही मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और मोहसिन रजा को 18 सितम्बर से पहले विधान सभा या परिषद का सदस्य होना जरूरी है. इसके लिए बीजेपी ने परिषद की 6 सीटें विपक्षी दलों के नेताओं से खाली करवाई थीं. लेकिन आयोग ने सिर्फ चार सीटों पर ही चुनाव कराने का निर्णय लिया था.

No comments:

Powered by Blogger.