छोटे की पत्नी की मांग में बड़ा भाई भर रहा था सिंदूर, पत्नी ने पहुंचा दिया यहां

पटना, सनाउल हक़ चंचल

शेखपुरा। घर में साथ रहते-रहते कारू को छोटे भाई की पत्नी से प्यार हो गया। दोनों सबकी नजर से बचकर मिलते। प्यार परवान चढ़ा तो कारू ने शादी का फैसला कर लिया। भाई और पत्नी ने विरोध किया तो दोनों को पीटकर घर से भगा दिया। शनिवार को वह शादी के लिए प्रेमिका को लेकर शेखपुरा सिविल कोर्ट पहुंचा। कारू अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर डाल ही रहा था कि आफत बन पत्नी और बेटी आ गई। पत्नी ने किया बवाल, पति हुआ गिरफ्तार...


- कारू की पत्नी को गांव के एक आदमी ने सूचना दी कि उसका पति छोटे भाई की पत्नी से शादी करने जा रहा।

- सूचना मिलते ही वह बेटी और भाई को लेकर सिविल कोर्ट पहुंची। कोर्ट में कारू प्रेमिका से शादी करने जा ही रहा था कि उसकी पत्नी पहुंच गई और हंगामा करने लगी।

- कोर्ट परिसर में ही कारू पत्नी और बेटी को पीटने लगा। इसी हंगामे के बीच कारू की प्रेमिका भाग गई।

बेटी को भी पीटता था कारू

- पति की हरकतों से तंग पत्नी ने महिला थाना को आवेदन दिया। महिला थाना की एसएचओ सुधा कुमारी ने कारू राम को गिरफ्तार कर लिया है।

- कारू की 14 साल की बेटी ने कहा कि पिता पिछले तीन माह से छोटी चाची के साथ रह रहे हैं।

- वह मुझे और मां को घर में नहीं रहने देते। हमलोग जब भी जाते हैं वे मारपीट कर घर से भगा देते हैं।

- कारू की पत्नी के भाई उदय कुमार ने कहा कि कारू ने उनकी भी पिटाई की है।

- कारू की प्रेम कहानी के चलते उसके घर की हालत खराब हो गई है। बेटी 14 साल की हो गई है।

- कारू को उसकी शादी की चिंता के बदले अपने अवैध संबंध की पड़ी है।  कारू को 8 और 6 साल के दो बेटे हैं। दोनों को कपड़े भी सही से नहीं दिए जाते, वे भूखे नंगे रहने को विवश हैं।

No comments:

Powered by Blogger.