पति देता था तलाक की धमकी, महिला ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

पटना, सनाउल हक़ चंचल-

बिहार के किशनगंज में कगाजिया पट्टी रोड में पति के तलाक की धमकी मिलने के बाद पूजा केसरी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। पूजा का पति तलाक देने की धमकी बार-बार देता था। जिसे पूजा परेशान रहती थी। पूजा किसी स्कूल में टीचर थी। चार साल पहले हुई थी शादी...

-जब युवती के घरवालों ने सुबह उठकर जब उसके कमरे में गए तो देखा फंदे पर लटकी थी।

- मामले की जानकारी आसपास के लोग जमा हो गए। घर वालों का कहना है की कुछ दिनों से युवती परेशान रहती थी, लेकिन ऐसा करेगी कभी सोचा था।

- शव के पास से सुसाइड नोट पाया गया है। जांच में पहुंचे एसडीपीओ कामिनी बाला ने बताया कि मृतक युवती की शादी चार वर्ष पहले हुई थी।

- युवती अपने मायके में पिछले चार माह से रह रही थी। नोट में युवती ने पति द्वारा तलाक की धमकी देने का जिक्र किया है।

- जिस वजह से युवती ने घटना को अंजाम दिया है। एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया है। 

No comments:

Powered by Blogger.