ट्रक -टैंकर में भीषण टक्कर, ट्रक चालक की मौत
सदर अस्पताल में इलाजरत घायल क्लीनर ने बताया कि वे लोग पटना से ट्रांसपोर्ट का सामान लेकर खगड़िया आ रहे थे तभी सैनिक लाइन होटल के समीप अनियंत्रित टैंकर ने उनके ट्रक से सामने से आकर टकरा गया जिससे उनका ट्रक पलट गया और चालक ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। टैंकर चालक अपनी गाड़ी लेकर भागने में सफल हो गया।

No comments: