बिदेशी शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार

भूषण कुमार/दलसिंहसराय,समस्तीपुर


दलसिंहसराय थाने की पुलिस ने विदेशी शराब के साथ दो युवक को एक बोतल रॉयल स्टेज 750 एमएल शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया ।
बताया गया हैं कि एक गुप्त सूचना के आधार पर शराब के ऑडर मिलने पर होम डिलेवरी के लिए जा रहे एक बोतल विदेशी शराब के साथ पाड़ निवासी प्रशांत कुमार और सत्यनारायण महतो को गिरफ्तार कर लिया । इस संबंध में थानाध्यक्ष नरेश पासवान ने बताया कि गिरफ्तारो पर शराब बन्दी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया जाएगा ।बताया जाता हैं गिरफ्तार प्रशान्त कुमार दलसिंहसराय थाना काण्ड संख्या 167/17 में पूर्व से वांछित हैं।पुलिस काफी दिनों से प्रशांत कुमार की तलाश थी।

No comments:

Powered by Blogger.