दलसिंहसराय मे लूट व छिनतय मे पुलिस ने किया गिरप्तार


भूषण कुमार

समस्तीपुर/दलसिंहसराय:- दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में आये दिन हो रही लूट और छिनतई मामले में परेशान दलसिंहसराय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने छिनतई मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं जो शहर में लूट और छिनतई की घटना को लगातार अंजाम दे रहा था । पुलिस ने कटिहार जिले के कोढ़ा ग्रुप के एक सदस्य सुजित को अपाची बाईक समेत गिरफ्तार किया हैं।

दलसिंहसराय पुलिस सुजित के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर कटिहार में रेड कर रही है । इस सन्दर्भ में स्थानीय पुलिस ने पूरे गिरोह की गिरफ्तारी होने से पहले कुछ भी बोलने को तैयार नही हैं।

वही इस संदर्भ में डीएसपी संतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी तो हुई है लेकिन अभी पुलिस पूरे गिरोह की गिरफ्तारी को लेकर रेड कर रही है। आगे उन्होंने बताया कि उम्मीद हैं कि कल प्रेस कॉन्फ्रेंस पूरी जानकारी दी जाएगी।

No comments:

Powered by Blogger.