महिला की हत्या कर लाश दफनाया, पिता ने की कब्र से शव निकलवाने की मांग


पटना, सनाउल हक़ चंचल-

बिहार के बेतिया जिला के सिकटा थाना के झुमका गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर उसकी लाश दफन कर देने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका के पिता शिकारपुर थाना के अमाघौद निवासी शेख जहरुल हक ने सकटा थाना को एक आवेदन देकर बेटी के ससुराल वालों को आरोपित किया है। साथ ही मामले के पटाक्षेप के लिए लाश को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम करवाने की मांग प्रशासन से मांग की है। शादी के बाद से करते थे दहेज की मांग....

सिकटा थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार सिंह ने बताया कि जहरुल हक के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दर्ज प्राथमिकी में जहरुल ने आरोप लगाया है कि उसने अपनी बेटी गुलनेआरा खातून की शादी झुमका निवासी शेख इजहार के पुत्र नसीम अहमद से किया था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग किया करते थे और गुलनेआरा को प्रताड़ित करते थे। शनिवार की शाम आरोपियों ने निर्ममता से विवाहिता की हत्या कर उसकी लाश दफन कर दी।

No comments:

Powered by Blogger.