मुजफ्फरपुर में बिजली के लिए शनिवार को लोगों ने आगजनी की

मुजफ्फरपुर(बिहार):-मुजफ्फरपुर में बिजली के लिए शनिवार को एनएच-28 के चांदनी चौक और ब्रह्मपुरा-सिकंदरपुर रोड के संगम चौक पर लोगों ने आगजनी की। लोगों ने सड़क को टायर फूंक कर दो घंटे तक जाम रखा। इससे एनएच-28 पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। यात्रियों को पैदल ही सामान लेकर भगवानपुर व बैरिया अड्डे की ओर जाना पड़ा। प्रदर्शन और आगजनी कर रहे लोगों का कहना था कि पिछले चार दिनों से लो वोल्टेज के कारण एलईडी बल्ब भी नहीं जल पा रहा है।

No comments:

Powered by Blogger.