मैट्रिक परीक्षा में फेल होने पर छात्र ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी

नीरज कुमार / खगड़िया




खगड़िया(बिहार):-
खगड़िया मे बिहार बोर्ड की मैट्रिक की परीक्षा में नाकम रहे एक छात्र ने आत्महत्या जैसा भयानक कदम उठा लिया। छात्र का शव खगड़िया बस स्टैंड समीप रेलवे ट्रैक के पास क्षत-विक्षत लाश मिला। पुलिस ने परिजनों की सूचना देकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार खगड़िया के मोरकाही सबलपुर का रहने वाला छात्र हेमराज गुरुवार दोपहर मैट्रिक बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद अपना परीक्षा परिणाम देखने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वो फिर वापस नहीं आया। घर के लोग उसे काफी देर तक तालाश की लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

No comments:

Powered by Blogger.